✈️उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल, मेघालय और उत्तराखंड सरकार ने अपने अपने राज्य में RTE एक्ट क्रियान्वयन तिथि के पूर्व नियुक्त कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक शिक्षिकाओं को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी से मुक्ति हेतु पुनर्विचार याचिका दाखिल किया है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दिनांक 27/07/2011 को RTE एक्ट उत्तर प्रदेश में क्रियान्वित किया है। वस्तुतः दिनांक 23/08/2010 से ही पूरे देश में RTE एक्ट क्रियान्वित है परंतु एनसीटीई के दिनांक 23 अगस्त 2010 के नोटॉफिकेशन के पैरा 5 में वर्णित है कि एनसीटीई के विनिमय 2001 से दिनांक 23/08/2010 के पूर्व विज्ञापित भर्तियों को दिनांक 23/08/2010 के बाद भी जारी रखा जा सकेगा तो तमाम राज्य सरकारों ने दिनांक 29/07/2011 तक अपने राज्य में 23/08/2010 से 29/07/2011 के मध्य मात्र 23/08/2010 के पूर्व विज्ञापित भर्तियों पर भी नियुक्ति दिया, कोई नया विज्ञापन इस बीच जारी ही नहीं किया।
1