स्पेन बना फुटबॉल का नया चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से दी मात फीफा… — TathyaBaan / तथ्यबाण — TG.ME

स्पेन बना फुटबॉल का नया चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से दी मात

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी। इसी के साथ लियोनेल मेसी का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना भी टूट गया।

पहले 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया।

एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने गोल दागकर स्पेन को बढ़त दिला दी। इसके बाद अर्जेंटीना ने बराबरी का गोल करने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं मिली और स्पेन ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने इस जीत के साथ दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम कर लिया। जीत के बाद पूरा स्पेन और स्पेनिश खिलाड़ी जश्न में डूब गए।
❤2
July 20, 2026 3K 1 7