https://www.facebook.com/share/p/1JuwXDrFPy/
विद्यार्थियों का "SUBROS LIMITED" में चयन
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित श्री विश्वनाथ निजी आई० टी० आई० कलान, सुलतानपुर में विद्यार्थियों का कैंपस चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनी "SUBROS LIMITED" मानेसर (हरियाणा) में चयन हुआ। यह चयन प्रक्रिया श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित श्री विश्वनाथ निजी आई० टी० आई० कलान, सुलतानपुर में आयोजित कैंपस प्लेसमेन्ट के दौरान सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 116 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित विद्यार्थियों में इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। यह चयन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। संस्थान के प्रबंधक श्री भोलानाथ सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि "सीखने की उड़ान भरो, अपने सपनों को साकार करो।" इस अवसर पर श्री विश्वनाथ इण्टर कालेज के प्रबंधक श्री शशि प्रकाश सिंह, श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंध निदेशक डॉ० वेद प्रकाश सिंह, प्लेसमेन्ट प्रभारी अयोध्या मण्डल श्री एच० एन० शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह, आई० टी० आई० के प्रधानाचार्य इंजी० वैभव प्रताप सिंह व कंपनी के प्रतिनिधि समेत समस्त अनुदेशक/अनुदेशिका उपस्थित रहे।
2
2September 2, 2026 1.9K 1