माननीय महोदय/महोदया, मैं एक SSC अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा व्यवस्था में कुछ महत्वपूर्ण सुधारों का सुझाव देना चाहता हूँ। लाखों विद्यार्थी वर्षों की मेहनत के बाद इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं, इसलिए परीक्षा व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय होनी चाहिए। मेरे प्रमुख सुझाव: 🔴 Eduquity को SSC की परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी से हटाया जाए, क्योंकि वर्तमान परीक्षा संचालन को लेकर अभ्यर्थियों के बीच गंभीर असंतोष और लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। 🔹 पेपर लीक, नकल एवं malpractice पर Zero Tolerance हो। 🔹 परीक्षा एजेंसी की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ऑडिट कराई जाए। 🔹 SSC का Exam Calendar और Recruitment Process समयसीमा में पूरा हो। 🔹 Normalization प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। 🔹 परीक्षा केंद्रों की Technical & Security व्यवस्था मजबूत की जाए। 🔹 अभ्यर्थियों की शिकायतों के लिए Fast & Effective Grievance System बनाया जाए। ईमानदार अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
85
6