मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक)… — बिहार शिक्षा समाचार 📚 Stresult.Com — TG.ME

Forwarded fromBHBHUSHAN SINGH
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना

➥ मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त होने से संबंधित वर्तमान में कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है। साथ ही, फंड जारी करने अथवा भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ करने के संबंध में विभाग को भी कोई आधिकारिक निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

➥ योजना की राशि फरवरी माह में ही जारी कर दी गई थी। हालांकि, उक्त राशि की निकासी के लिए वित्त विभाग से अंतिम स्वीकृति मिलना अभी शेष है, जो अब तक विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।

➥ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ नोटिसों में 10 सितंबर तक लाभार्थियों के खातों में राशि भेजे जाने का दावा किया जा रहा है। इस प्रकार की सूचनाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले जून माह में भी 25 जून से स्नातक प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन आवेदन शुरू होने संबंधी भ्रामक नोटिस वायरल हुआ था, जो बाद में पूरी तरह असत्य साबित हुआ।

➥ अतः सभी छात्राओं से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट या वायरल संदेश पर भरोसा न करें। फंड या भुगतान से संबंधित कोई भी आधिकारिक जानकारी प्राप्त होते ही यहां साझा की जाएगी। इस चैनल पर केवल आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही सूचनाएं प्रकाशित की जाती हैं।
August 30, 2026 2.2K 4