जय मसीह की! प्रिय भाइयों और बहनों, *कृपया इस संदेश को ध्यान से पढ़ें… — SOZO THOMAS 🔥✝🔥 — TG.ME

जय मसीह की!
प्रिय भाइयों और बहनों,

*कृपया इस संदेश को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही हमसे संपर्क करें।*

यदि आपके जान-पहचान में कोई भाई या बहन है, जो सुरीले और आत्मिक गीत गाते हैं, तो वे अपनी गायकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग हमें WhatsApp पर भेज सकते हैं।

हम उनकी आवाज़ की जाँच करेंगे।जिनकी आवाज़ अच्छी होगी और जो पवित्र आत्मा की अगुवाई में गाते हैं, उनके गीतों को हमारी वीडियो की शुरुआत या अंत में जोड़ा जाएगा।

यह कोई ऑफलाइन प्रतियोगिता नहीं है। जो लोग अच्छे गीत गा सकते हैं, वे चाहें तो अपनी ऑडियो हमें भेज सकते हैं।

हमारा उद्देश्य है कि इन गीतों को हज़ारों-लाखों लोग सुनें, और गाने वाले भाई-बहनों को प्रभु की महिमा करने का अवसर मिले।

यह हमारा छोटा-सा प्रयास है ताकि युवा भाई-बहनों को प्रोत्साहन मिले और मसीही समुदाय में सुंदर गीत गाने वालों को बढ़ावा मिले।

क्या करें?केवल आत्मा से भरे, अच्छे गीतों की ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजें।

*ऑडियो के साथ विवरण ज़रूर शामिल करें:* गीत किसने गाया, उनका नाम, और अन्य ज़रूरी जानकारी।रिकॉर्डिंग जल्दी भेजें।ऑडियो मिलने के बाद हम आगे की बात करेंगे।

*नोट: कृपया बिना विवरण के ऑडियो न भेजें।*

जय मसीह की!
*Team Sozo Thomas*
9893280391
👍21❤9👏6
April 17, 2025 3.9K 3