Rojgar With Ankit Civil Services™🎖️: post #3290 — TG.ME

अभी समय के रथ का पहिया घूम रहा है अभी किसी को जीता हारा मत कहना ! क्या जाने कब किसकी कक्षा कौन बदल दे अभी किसी को भी ध्रुव तारा मत कहना ! जो कहने से हर दिन अब तक पछताये हो कोशिश करना वह दोबारा मत कहना ! वर्तमान का सुख जितना भी है वह भोगो आगे से खुद को बेचारा मत कहना ! साथियों ,अभी हार- जीत का फैसला नहीं हुआ अभी तो ये सफ़र का आगाज है . कोई आगे है तो कोई थोड़ा पीछे लेकिन सफ़र सबका जारी है. किसी पैरों में जुते है तो किसी की नंगे पैर ही जाने की तैयारी है लेकिन सफ़र सबका जारी है | इसलिए वर्तमान के संघर्ष को इंजॉय कीजिए प्रयास कीजिए कि जो अतीत में गलतियां हुईं उसकी पुनरावृत्ति ना हो, खुद को खुद के लिए झोंक दीजिए ताकि आने वाला कल आपकी मुट्ठी में हो. जय हो

❤108👍30🔥8🫡6
August 11, 2026 7.5K 18