चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में जिन स्टूडेंट्स को प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण), राजस्थान, जोधपुर इस डिपार्टमेंट में सिलेक्शन हुआ है उनको ITI कॉलेजो में गार्ड की ड्यूटी करवाई जा रही है | और गार्ड की ड्यूटी भी अलग - अलग शिफ्ट वाइज लगाई जा रही है जैसे तीन शिफ्ट में 1. 6 Am to 2 pm 2. 2 pm to 10 pm 3. 10 pm to 6 am अब गार्ड की ड्यूटी तो लगवाई जा रही है लेकिन उसको ना हीं कोई sunday की छुट्टी दी जा रही है और ना हीं govt हॉलिडे की छुट्टी दी जा रही है और ये बोल देते है कॉलेज वाले की sunday के दिन आप ड्यूटी दो उसके बदले में आपको बाद में क्षतिपूर्ति अवकाश दे देंगे...लेकिन जैसे हीं अगले दिन क्षतिपूर्ति अवकाश के लिए कॉलेज में बोलते है तो ये बोला जा रहा है की जो दूसरा 4th ग्रेड गार्ड उनसे लिखवा कर लाओ की दूसरा गार्ड ड्यूटी करेगा तब भी आपको क्षतिपूर्ति अवकाश देंगे...अब दूसरा 4th ग्रेड गार्ड क्यों मानेगा की में 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करूंगा....और कॉलेज वाले उस दूसरे स्टूडेंट्स को नहीं बोल रहे है...आप जिसको छुट्टी चाहिए उसको हीं बोल रहे है तू हीं दूसरे 4th ग्रेड गार्ड को बोलो...मतलब कॉलेज वाले कुछ नहीं बोल रहे है.... इसके अलावा इस डिपार्टमेंट में लड़कियों की भी नाईट ड्यूटी लगाई जा रही वो भी सिक्योरिटी गार्ड के लिए लड़कियों के लिए नाईट ड्यूटी सही नहीं है.... ये सब कुछ आज इस विभाग में हो रहा है और आने वाले समय में स्कूल, हॉस्पिटल में भी होगा और कोई भी छुट्टी नहीं मिलेगी...सब परेशान करेंगे...अगर कॉलेज वालो को गार्ड हीं चाहिए तो 4th ग्रेड वालो को क्यों लिया गार्ड हीं ले लेते...जबकि गार्ड को ट्रेनिंग दी जाती है की कैसे क्या करना है...जबकि 4th ग्रेड वालो को ऐसी कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है....और साथ में ये भी 4th ग्रेड पर थोपा जा रहा है की अगर रात में कोई चोरी होती है तो आप हीं इसके जिम्मेदार हो आपसे हीं वसुला जायेगा...अब 4th ग्रेड बिना किस ट्रेनिंग और सेल्फ डिफेन्स वेपन के ये सब कैसे करेगा ???...जबकि सिक्योरिटी गार्ड के सिलेक्शन के रूल्स एंड रेगुलेशन अलग है तो 4th ग्रेड को गार्ड में नाईट ड्यूटी क्यों लगाई जा रही है ?? तो में तो बस इतना कहना चाहता हूँ की 4th ग्रेड के स्पष्ट रूल्स निकलवावो जिसमे छुट्टियां और ड्यूटी वगेरा का स्पष्ट नियम दिए गए हो और ये सब कुछ आप सभी के सहयोग से हो सकता है आप सभी के इस msg को शेयर करने में जिससे अधिक से अधिक लोगो के संज्ञान में ये मामला आये ✅ और छोटे - बड़े टेलीग्राम चैनल वालो से अनुरोध की इस msg को शेयर जरूर करें क्युकी हम आपके टेलीग्राम चैनल से हीं जुड़े हुए स्टूडेंट्स है...
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में जिन स्टूडेंट्स को प्राविधिक शिक्षा… — STUDY WALA — TG.ME
August 27, 2026 13.4K 41