Set के लिए योग्यता सामान्य/अनारक्षित (General/UR) एवं सामान्य-EWS… — RPSC TOPPER POINT™🥇 — TG.ME

Set के लिए योग्यता सामान्य/अनारक्षित (General/UR) एवं सामान्य-EWS वर्ग के अभ्यर्थियों ने किसी यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातकोत्तर (Master's) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक (बिना राउंडिंग ऑफ) प्राप्त किए हों, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन (PwD) तथा तृतीय लिंग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक (बिना राउंडिंग ऑफ) आवश्यक हैं। जो अभ्यर्थी स्नातकोत्तर (Master's) या समकक्ष पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, या अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं तथा परिणाम घोषित होना शेष है, अथवा जिनकी परीक्षा में विलंब हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को अस्थायी (Provisional) रूप से प्रवेश दिया जाएगा। SET की पात्रता तभी प्रदान की जाएगी जब वे स्नातकोत्तर परीक्षा में आवश्यक न्यूनतम अंक (सामान्य/EWS के लिए 55%, तथा OBC-NCL/SC/ST/PwD/तृतीय लिंग के लिए 50%) प्राप्त कर उत्तीर्ण होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को SET परिणाम घोषित होने की तिथि से दो वर्ष के भीतर स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा आवश्यक अंकों सहित उत्तीर्ण करनी होगी। ऐसा न करने पर उनकी पात्रता निरस्त (Disqualified) कर दी जाएगी।

❤41👍3
August 1, 2026 12.5K 40 8