RAS 2023 के चयनित अभ्यर्थियों / अधिकारियों हाल ही की घटनाएं देखकर और सुनकर बहुत निराशा हो रही है। जिन अभ्यर्थियों का चयन RAS 2023 भर्ती परीक्षा के माध्यम से RPS, RTS या किसी अन्य पद पर हो चुका है, जिनकी जॉइनिंग हो गई है या RPA जयपुर व अन्य विभागों में ट्रेनिंग चल रही है—उन्हें RAS 2024 में भी वही समान पद (जैसे RPS से पुनः RPS या RTS से पुनः RTS) मिल रहा है। इसके बावजूद कई लोग पुनः मेडिकल करवा रहे हैं। हाल ही में जारी मेडिकल शेड्यूल से पता चला है कि केवल RPS में ही कम से कम 5 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो RAS 2023 से पहले ही RPS बन चुके हैं और RPA जयपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। RAS 2024 में भी उन्हें पुनः RPS पद मिल रहा है, फिर भी उन्होंने मेडिकल करवाया है। केवल RPS ही नहीं, बल्कि लगभग हर विभाग में ऐसे 2-3, 4-5 लोग हैं। कुल मिलाकर ऐसे 50 से 60 अभ्यर्थी हैं जो RAS 2023 में चयनित पद पर रहते हुए भी RAS 2024 के लिए पुनः मेडिकल करवा रहे हैं। जब आपको भली-भांति ज्ञात है कि आपको वही समान पद मिल रहा है जिस पर आप पहले से कार्यरत हैं और ट्रेनिंग ले रहे हैं, तो पुनः मेडिकल करवाकर किसी अन्य मेहनती अभ्यर्थी की सीट प्रभावित क्यों की जा रही है? आप सभी समझदार, शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवारों से आते हैं। आपके एक छोटे से कदम से किसी गरीब या जरूरतमंद परिवार के बेटे-बेटी को एक अच्छा पद और उज्ज्वल भविष्य मिल सकता है। कई अभ्यर्थी आज मेरिट लिस्ट में बिल्कुल उस मुहाने पर खड़े हैं, जहां उनका भविष्य आपकी एक पहल पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई अभ्यर्थी RAS 2023 से पहले ही RPS पद पर कार्यरत है और RAS 2024 में भी उसे पुनः RPS पद ही अलॉट हो रहा है, तो उसके ठीक नीचे की रैंक वाले अभ्यर्थी को मजबूरी में RTS पद मिल रहा है—केवल इसलिए क्योंकि ऊपर RPS की सीट फुल हो चुकी है। यदि समान पद पर चयनित वह साथी DOP (कार्मिक विभाग) में जाकर समय पर एफिडेविट (शपथ पत्र) दे दे, तो नीचे वाले जिस अभ्यर्थी को RTS मिल रहा था, उसे उसका सपना 'RPS' पद मिल जाएगा। ऐसे उदाहरण हर एक विभाग में मौजूद हैं। 💯👉यदि आपके पास किसी साथी का फोन आता है, या ट्रेनिंग में आपके साथ रहने वाला कोई मित्र आपको यह बात समझाता है, तो कृपया उनकी बात की गहराई को समझिए। आपको समझाने वाले कोई बाहरी लोग नहीं हैं; ये वही आपके अपने साथी हैं जिनको हम फोन करके मैसेज करके बोलते हैं कि आपके साथ वे ट्रेनिंग कर रहे हैं कर रही हैं उनको समझाओ उनको बोलो DOP में जाओ हमें पोस्ट मिल जाएगी पोस्ट वेस्ट नहीं होगी उनकी बात को समझिए, बहुत मेहनत की है अगर पोस्ट अच्छे से आराम से मिल रही है तो क्यों ना आप दे सकते हैं जिस पर आप पहले से हो मेरी आप सभी चयनित साथियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है: Note :- यदि आपको RAS 2023 और RAS 2024 दोनों में समान पद मिला है और आपने मेडिकल करवा भी लिया है, तो कृपया तुरंत DOP (कार्मिक विभाग), जयपुर जाइए। वहां एक शपथ पत्र (Affidavit) और आवेदन पत्र जमा करवाएं कि आप पहले से ही उस पद पर कार्यरत हैं और RAS 2024 की अपनी उस सीट का त्याग कर रहे हैं। ऐसा करने से किसी भी योग्य और मेहनती अभ्यर्थी का पद व्यर्थ नहीं जाएगा। जिसने जितनी मेहनत की है, उसे उसकी योग्यता के अनुसार पद मिल सकेगा। ईश्वर ने आपको पहले ही एक बेहतरीन पद और सेवा का अवसर प्रदान किया है; किसी अन्य मेहनती छात्र का हक न रुकने दें। आपके इस सहृदय कदम से किसी गरीब और संघर्षशील अभ्यर्थी का भला होगा और आपको उनका जीवनभर का आशीर्वाद और दुआएं मिलेंगी। एक भावुक मन से की गई विनम्र प्रार्थना निवेदक: एक चिंतित एवं आशान्वित RAS 2024 अभ्यर्थी
40
31
6
4
2
1
1