अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना — टेलीग्राम हेल्पलाइन आप सभी छात्र-छात्राओं… — Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya — TG.ME

अत्यंत महत्वपूर्ण सूचनाटेलीग्राम हेल्पलाइन
आप सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01 सितंबर 2026 से टेलीग्राम हेल्पलाइन पर केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं की सहायता की जाएगी, जो अपने वास्तविक एवं आधिकारिक नाम से संपर्क करेंगे।
यदि कोई छात्र-छात्रा किसी अन्य नाम, उपनाम अथवा फर्जी नाम से हेल्पलाइन पर संपर्क करता है, तो उसके किसी भी संदेश का उत्तर नहीं दिया जाएगा। बार-बार संदेश भेजने पर भी ऐसे संदेशों को निरंतर अनदेखा किया जाएगा।
साथ ही, यदि कोई छात्र-छात्रा चैनल एडमिन अथवा टीम के किसी सदस्य के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार, अनावश्यक विवाद या अनुचित आचरण करता है, तो उसे तत्काल हेल्पलाइन से ब्लॉक कर दिया जाएगा।
अब तक की गई उदारता को हमारी सहजता न समझें। पूर्व में सूचना एवं नियमों की अवहेलना के बावजूद जिस प्रकार आपको बार-बार अवसर और छूट प्रदान की जाती रही, वह व्यवस्था अब समाप्त हो चुकी है। आज, 01 सितंबर 2026 से नियमों के पालन में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा अतिरिक्त अवसर की अपेक्षा न रखें। अब अनुशासन ही मान्य होगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

ग्रुप उप संचालक
💯8
September 1, 2026 4.3K 1