छात्रवृत्ति हेतु DBT एवं आधार सीडिंग संबंधी आवश्यक सूचना समस्त… — Dr. Rammanohar Lohia Avadh University, Ayodhya — TG.ME

📌 छात्रवृत्ति हेतु DBT एवं आधार सीडिंग संबंधी आवश्यक सूचना

समस्त नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि छात्रवृत्ति के आवेदन शीघ्र ही ऑनलाइन किए जाने हैं। अतः सभी छात्र-छात्राएँ अपने बैंक खाते में DBT एवं आधार सीडिंग की स्थिति अनिवार्य रूप से जाँच कर लें।

जिन छात्रों के खाते में अभी तक आधार सीडिंग/DBT सक्रिय नहीं है, वे तत्काल अपने बैंक खाते में इसे सक्रिय करा लें। पूर्व के छात्र-छात्राएँ, जिनकी छात्रवृत्ति पूर्व में DBT/आधार सीडिंग की समस्या के कारण प्राप्त नहीं हुई है, वे भी अपने बैंक खाते की स्थिति जाँच कर आवश्यक सुधार करा लें।
🔗 आधार सीडिंग/बैंक लिंकिंग की स्थिति नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी जाँच की जा सकती है:
https://myaadhaar.uidai.gov.in/bank-seeding-status

⚠️ ध्यान दें: बैंक खाते में DBT एवं आधार सीडिंग सक्रिय न होने की स्थिति में छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त नहीं हो सकेगी। अतः बाद में छात्रवृत्ति प्राप्त न होने की समस्या से बचने के लिए यह प्रक्रिया समय रहते पूर्ण करा लें।
https://whatsapp.com/channel/0029VahewEd1SWszZIyvJh2W
छात्रवृत्ति हेतु छात्र हित में जारी
❤10
August 22, 2026 14.6K 16