विद्या संबल योजना : फॉर्म भरें या तैयारी पर फोकस करें? आज बहुत से विद्यार्थियों का एक ही सवाल है— “सर, विद्या संबल योजना में शिक्षक के लिए फॉर्म अप्लाई करें या नहीं?” इसका जवाब आपकी वर्तमान स्थिति पर निर्भर करता है। यदि B.Ed. किए हुए 3–4 वर्ष से कम समय हुआ है, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक है और तैयारी अच्छी चल रही है, तो आप फिलहाल इसे स्किप कर सकते हैं। अपना पूरा समय और ऊर्जा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगाइए। लेकिन यदि B.Ed. किए हुए 3–4 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और लंबे समय से चयन का इंतजार कर रहे हैं, तो विद्या संबल योजना जॉइन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे Teaching Experience के साथ आत्मविश्वास, नियमित दिनचर्या और एक Positive Boost मिलेगा। बस एक बात हमेशा याद रखें— स्कूल को अपना Comfort Zone मत बनने देना। स्थायी स्टाफ और स्कूल के माहौल में इतना न उलझें कि आपकी स्वयं की पढ़ाई पीछे छूट जाए। विद्या संबल आपकी मंजिल नहीं, सिर्फ एक पड़ाव है। आपका अंतिम लक्ष्य स्थायी सरकारी सेवा ही रहना चाहिए।
125
29
9