आंतरिक गृहकार्य जमा करने संबंधी सूचना :- जुलाई 2025 से प्रवेश लेने… — VMOU KOTA - RC Bikaner (Official) — TG.ME

आंतरिक गृहकार्य जमा करने संबंधी सूचना :-
जुलाई 2025 से प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए 15 अगस्त से 15 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न अधिकृत अध्ययन केंद्रों पर आंतरिक गृहकार्य जमा करना अनिवार्य है।
ऐसे छात्र जिनके पास पाठ्यक्रम की अधिकतम अवधि शेष है और जिन्होंने किसी कारणवश आंतरिक गृहकार्य जमा नहीं किया है, वे भी अब इसे जमा कर सकते हैं। नए प्रवेश लेने वाले छात्र भी प्रथम सेमेस्टर के आंतरिक गृहकार्य को जमा कर सकते हैं।
आंतरिक गृहकार्य को कहाँ से डाउनलोड करें?
छात्रों को सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.vmou.ac.in पर Student One View देखना होगा, जहाँ उन्हें Scholar ID और Date of Birth दर्ज करना होगा। इसके बाद वहां अपने अध्ययन केंद्र की जानकारी देखें और नीचे दी गई सूचनाओं के अनुसार आंतरिक गृहकार्य जमा करें। आंतरिक गृहकार्य के प्रश्न Student One View पर उपलब्ध हैं।
जुलाई 2026 से पहले प्रवेश लेने वाले छात्र और ऐसे डिफॉल्टर छात्र जिन्होंने आंतरिक गृहकार्य पूर्व में जमा नहीं किया है, वे भी 15 नवंबर 2026 तक विभिन्न अध्ययन केंद्रों पर आंतरिक गृहकार्य जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण नोट: डिप्लोमा प्रमाणपत्र में आंतरिक गृहकार्य की कोई व्यवस्था नहीं है। डिप्लोमा प्रमाणपत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को आंतरिक गृहकार्य जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें।
September 2, 2026 1.2K 8