आज 1 सितंबर, 2026… समय का पहिया बड़ा तेजी से चल रहा है , इस पहिए के ही साथ अपने को चलना है नहीं तो समय से पीछे रह जाएँगे । पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसी स्थिति बनी हुई है , दिन बहुत गर्म और रात बहुत ठंडी …. बारिश ना के बराबर आप जहाँ भी हो राजस्थान के जिस भी कोने में हो मैं आशा करता हूँ आपकी पढ़ाई अच्छी/ बहुत अच्छी चल रही होगी बेशक अच्छी चलनी चाहिए …. RAS एग्जाम को अब शेष समय के लिए सर्वोपरि मानते हुवे कुछ दिनों के लिए सबसे प्राथमिक पर रखे । अपने आप को इस लक्ष्य के प्रति इतना समर्पित कर लेवे की दिन-रात हर समय RAS दिखे इसे ही तो दृढ़ संकल्प/ डेडिकेशन कहते है । अब पूर्ण रूप से RAS प्री पर शिफ्ट हो जाए । कई बार मेंस अच्छी तैयारी होने के बावजूद अपन प्रारंभिक परीक्षा में मात खा लेते है और उस चीज का पछतावा बहुत ज़्यादा होता है तो यह नोबत ना आये । फ़ोन का स्क्रीन टाइम को मिनिमाइज करते जाए । सोशल मीडिया को साइड में कर लेवे अन्य डिस्ट्रकशन जैसे …. समझ गए से दूर हो जाए अपनी दिनचर्या को सुदृढ़ करे एक सुनियोजित और सुव्यवस्थित पलानिंग के अनुसार हर दिन को चलने दे 💠 गीता की प्रमुख शिक्षा या सार “निष्काम कर्म “ के अनुसार मेहनत करे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा अभी से परिणाम के बारे में मत सोचे । आपके हाथ में केवल मेहनत है उसको 100% करे ✍️RAJ
45
8