स्कूलों में विद्या सम्बल योजना की सचाई जानिए... 🇮🇳
राजस्थान के वे बेरोजगार युवा जो B.Ed या शिक्षा में डिप्लोमा के द्वारा विद्या सम्बल योजना में जुड़ना चाहते है वे कुछ बातों को अवश्य समझे।
- ये पूर्ण रूप से अस्थाई नौकरी है प्राइवेट स्कूल की तरह
- इसमें जो सैलरी दे रखी है वो पूरी नहीं मिलती
- इस में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है
- सेलेरी के लिए आपकी हर दिन मोंटरिंग की जाएगी तब ही सेलेरी मिलती है
- इस जॉब में प्रोमोशन नहीं दिया जाता
- किसी भी समय जॉब से निकला जा सकता है
- किसी भी तरह का लाभ नहीं मिलता
- आपके समय का और मेंटल हेल्थ का पुरा उपयोग लिया जाएगा
- इस में तैयारी नहीं होगी, 6 घण्टे स्कूल में देने होते है
- आपको राजकीय अवकाश, दिवाली, ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन अवकाश और स्कूल में परीक्षा अवधी के दौरान कोई भुगतान नहीं दिया जाता
- शिक्षण कार्य के अलावा कोई कार्य करते है तो उसका कोई पेयमेंट नहीं मिलता
- इस में स्थाई होने का कोई रास्ता नहीं है जैसे- NVS, KVS कॉन्ट्रैक्ट टीचर में होता है
- इसमें किसी भी तरह का जॉइनिंग लेटर नहीं दिया जाता
- इस जॉब में अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता

6
1
1
1August 26, 2026 1.4K 6