Sahyog academy raigarh(cgpsc/cgvyapam): post #20006 — TG.ME

पृथ्वी पर अब तक का जीवन का सबसे पुराना का प्रमाण(झारखंड के सिंहभूम क्रैटन ) पृथ्वी पर जीवन का सबसे पुराना सीधा और पुख्ता प्रमाण लगभग 3.5 अरब वर्ष पुराना है। वैज्ञानिकों ने Geological Survey of India के नेतृत्व में झारखंड के सिंहभूम क्रैटन में 3.5 अरब साल पुरानी चट्टानों में सूक्ष्मजीवों (Microbes) के रासायनिक और जैविक संकेत खोजे हैं। यह पहली बार है जब इतनी पुरानी सामग्री को सीधे तौर पर डेट (Directly Date) किया गया है, जो प्राचीन माइक्रोबियल गतिविधि की पुष्टि करता है। इससे पहले ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी 3.7 से 4.1 अरब साल पुराने संभावित जैविक संकेतों के दावे किए गए हैं, लेकिन सिंहभूम के इन नमूनों को सबसे स्पष्ट और सीधे तौर पर आंका गया प्रमाण माना जा रहा है रेडियोमेट्रिक डेटिंग (Radiometric Dating): चट्टान के आसपास मौजूद खनिजों (जैसे जिरकॉन) में यूरेनियम और लेड के अनुपात को मापकर चट्टान की सटीक उम्र (जैसे 3.5 अरब वर्ष) का पता लगाया जाता है।

August 25, 2026 9.6K