हज़ारों लोग आएँगे, हज़ारों लोग जाएँगे,
कुछ चेहरे बस याद बनकर रह जाएँगे।
मगर कुछ मुलाकातें दिल में घर कर जाती हैं,
और कुछ पहचानें उम्रभर साथ निभाती हैं
।”
सोशल मीडिया पर PS Sir से हमारी भेंट एक साधारण-सी मुलाकात से हुई थी। उस समय शायद यह नहीं सोचा था कि एक व्यक्ति की सोच और युवाओं से जुड़ाव इतनी गहरी पहचान बना देगा।
ज़िंदगी में हजारों लोग आएँगे और जाएँगे। कुछ लोग अपने मतलब और फायदे के लिए करीब आते हैं, काम निकल जाने के बाद दूर हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनसे रिश्ता किसी स्वार्थ से नहीं, बल्कि विचार और सम्मान से बनता है।
PS Sir की पहचान भी हम जैसे कई युवाओं के दिल में इसी वजह से बनी है। आजकल कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, उनकी बातों और व्यक्तित्व पर उंगली उठाते हैं। आलोचना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन बिना पूरी बात समझे किसी पर सवाल उठाना हम जैसे युवाओं को अच्छा नहीं लगता।
हम किसी व्यक्ति को इसलिए सम्मान नहीं देते कि वह हमेशा सही हो, बल्कि इसलिए देते हैं क्योंकि उसके साथ हमारी कुछ अच्छी यादें, अनुभव और विश्वास जुड़े होते हैं।
PS Sir हमारे लिए सिर्फ सोशल मीडिया की एक पहचान नहीं हैं, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े एक ऐसे बेटे हैं, जिनसे अनेक युवाओं की उम्मीदें और भावनाएँ जुड़ी हुई हैं।
समय के साथ बहुत से लोग बदलेंगे,
बहुत से चेहरे भीड़ में खो जाएँगे,
लेकिन कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं
जो जिंदगीभर याद रह जाती हैं।
— कामरेड की कलम से ✍️
देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं के नाम ❤️
Forwarded fromcomrade🧿
August 16, 2026 6K