हिंदी माध्यम के सभी अभ्यर्थियों को मेरा नमस्कार ,
दोस्तों, हिंदी माध्यम में एथिक्स पढ़ाने का काफी दिनों से मन में संकल्प था। एथिक्स के पाठ्यक्रम के अनुरूप मैंने १२ क्लासेज रिकॉर्ड भी कर ली थीं। किन्तु मन में एक संकोच था कि एथिक्स के कोर्स में इंग्लिश माध्यम वाली गुणवत्ता लाने के लिए, उत्तर लेखन के लिए लाइव क्लासेज होनी चाहिए। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी में व्यस्तता के चलते मैं लाइव क्लासेज के लिए समय नहीं निकाल पा रहा था।
और एक बात आपको अपने मन की बताऊँ तो, मुझे ये भी डर था कि कहीं हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए गुणवत्ता में कोई कमी न आ जाए। मैंने अपनी १२ रिकॉर्डेड क्लासेज हिंदी माध्यम के एक सिविल सर्विसेज टॉपर को भेजी जिन्होंने मुझसे इंग्लिश में एथिक्स पढ़ रखा था (क्यूंकि उस समय मेरा कोई हिंदी में प्रोग्राम नहीं था)। उनकी बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया से मन में जो भी संकोच था वो हट गया और अब मैं बहुत उत्साहित हूँ हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के साथ मेहनत करने के लिए।
एथिक्स (हिंदी माध्यम) 29 जुलाई से शुरू करेंगे।
एक डिटेल्ड वीडियो के साथ जल्द ही मुलाक़ात करते हैं।
संलग्न
रैंकर्स फीडबैक
आपके प्यार के लिए हमेशा कृतज्ञ
पीयूष
136
7July 17, 2026 32.2K 14