T-57 बैच के माध्यम से प्रारंभ होने जा रही RAS मुख्य परीक्षा पेपर-4th… — PARAKH RAS (Official) — TG.ME

T-57 बैच के माध्यम से प्रारंभ होने जा रही RAS मुख्य परीक्षा पेपर-4th टेस्ट सीरीज के संबंध में कुछ रैंक इंप्रूवमेंट/रिपीटर्स अभ्यर्थियों से मूल्यवान सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों को आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं। आप सभी अपनी राय अवश्य दें ताकि टेस्ट सीरीज को आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी एवं लाभदायक बनाया जा सके। टेस्ट सीरीज के लिए प्रस्तावित सुझाव 1. हिंदी व्याकरण का शेड्यूल कल वाले शेड्यूल के बिल्कुल समान रहेगा। 2. हिंदी में संक्षेपण, पत्र एवं प्रारूप लेखन तथा अनुवाद के प्रश्न प्रत्येक टेस्ट में शामिल किए जाएंगे ताकि RPSC पैटर्न के अनुरूप अधिकतम अभ्यास किया जा सके। अधिकांश अभ्यर्थी इन तीनों टॉपिक्स का अध्ययन कर चुके हैं इसलिए अब नियमित अभ्यास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। 3. पल्लवन का विभाजन समान रहेगा जैसा शेड्यूल में दिया गया है। 4. निबंध का विभाजन भी समान रहेगा जैसा कल के शेड्यूल में दिया गया है। 5. English Grammar एवं Vocabulary का शेड्यूल कल दिए गए शेड्यूल के अनुसार ही रहेगा। 6. English भाग में Passage, Precis एवं Translation के प्रश्न प्रत्येक टेस्ट में शामिल किए जाएंगे ताकि इन सभी प्रश्नों का नियमित एवं पर्याप्त अभ्यास हो सके, क्योंकि इस भाग में अभ्यर्थियों को अच्छे मार्क्स मिल रहे हैं | इसलिए इस पर विशेष फोकस करने की जरूरत है | 7. Elaboration एवं Letter Writing का विभाजन भी समान रहेगा जैसा शेड्यूल में दिया गया है। सभी अभ्यर्थी इन बिंदुओं पर अपनी राय अवश्य दें। प्राप्त सुझावों के आधार पर टेस्ट सीरीज को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाएगा कि RAS मुख्य परीक्षा के लिए अधिकतम अभ्यास एवं रैंक सुधार में सहायता मिल सके।|

August 19, 2026 4.3K 2