भारत की झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स 1. विवर्तनिक झीलें : इस… — UPPCS / यूपी पी सी एस, RO/ARO — TG.ME

🟥 भारत की झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण फैक्ट्स

1. विवर्तनिक झीलें : इस प्रकार की झीलों का निर्माण पृथ्वी के बड़े भाग के धंसने या उठने से होता है।

उदाहरण⤵️⤵️

• कश्मीर की वूलर झील (झेलम नदी पर) है। यह भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। तुलबुल परियोजना इसी पर है।

◾️गाय के खुर की आकृति होने के कारण वूलर झील को गोखुर झील भी कहा जाता है। कुमायूँ हिमालय में स्थित अनेक झीलें विवर्तनिक हैं।

2. ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील : महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की लोनार झील एक क्रेटर झील है।

3. लैगून या अनूप झीलें : चिल्का झील (ओडिशा) पूर्वी तट पर स्थित भारत की सबसे बड़ी लैगून (खारे पानी की) झील है। वर्षा ऋतु में दाया और भार्गवी आदि नदियाँ इस झील में अपना जल विमोचित करती हैं।ध्यातव्य है कि ओडिशा तट को भौगोलिक दृष्टि से उत्तरी सरकार तट की भी संज्ञा प्रदान की गई है।

🔳 इसके अलावा अन्य लैगून (खारे पानी की)
झील हैं
⤵️

▪️पुलीकट झील (आन्ध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु), अष्ठमुडी झील (केरल) कोलेरू झील (आन्ध्र प्रदेश)।

▪️सांभर झील (राजस्थान) भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी अन्तःस्थलीय (Inland) झील है

▪️ध्यातव्य है कि, केरल के लैंगून झीलों को कयाल कहा जाता है

#Impfacts #HEO #UPPCSpre #Lowerpcs
❤24
August 26, 2026 4.1K 45