Assam Flood Relief Fund :- https://pages.razorpay.com/RWA-Assam-Flood… — Rojgar With Ankit Tuition Classes™🎖️ — TG.ME

Assam Flood Relief Fund :- https://pages.razorpay.com/RWA-Assam-Flood-Relief-Fund

असम बाढ़ राहत अभियान | आइए, मानवता का साथ निभाएँ

जैसा कि आप सभी जानते हैं, इस समय हमारे देश का अभिन्न अंग असम भीषण बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। इस आपदा ने हजारों परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अनेक लोगों ने अपना घर, रोज़गार और जीवनभर की मेहनत खो दी है।

ऐसे कठिन समय में Rojgar With Ankit के संस्थापक अंकित भाटी सर एवं उनके विद्यार्थियों ने असम बाढ़ राहत अभियान के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने का संकल्प लिया है।

इस अभियान की सबसे विशेष बात यह है कि विद्यार्थियों द्वारा मिलकर दी गई कुल सहयोग राशि के बराबर की राशि अंकित भाटी सर अपनी ओर से भी जोड़ेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई जा सके।


आइए, मिलकर उन परिवारों के जीवन में फिर से उम्मीद की रोशनी जलाएँ, जो आज हमारी मदद के इंतज़ार में हैं |
मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं और ज़रूरतमंद की सहायता से बड़ा कोई कर्म नहीं।

आइए, हम सब मिलकर असम के साथ खड़े हों। 🙏🏻
❤22👍15🙏2
August 7, 2026 5.4K 3