UPSI नई भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आज नियुक्ति पत्र वितरण के… — Official Feel study — TG.ME

📢 UPSI नई भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट आज नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान दिए गए बयान का संबंध नई भर्ती से नहीं, बल्कि नियुक्ति-पत्र वितरण और अगले 6 महीनों में होने वाली लगभग 1 लाख नियुक्तियों/जॉइनिंग से है। ✓ हालांकि, इसी दौरान UPSI की नई भर्ती को लेकर भी बड़ा संकेत मिला है। नई भर्ती कितने पदों पर आएगी, इस पर अभी कोई चर्चा नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, UPSI भर्ती का अधियाचन भर्ती बोर्ड के पास है, जिसमें फिलहाल लगभग 115 पदों की बात सामने आई थी। इसके अलावा 4543 पदों वाली पिछली भर्ती में जो अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं या नियुक्ति ज्वाइन नहीं करेंगे, साथ ही पिछले 8 महीनों में होने वाली सेवानिवृत्तियों से रिक्त होने वाले पद भी इसमें जुड़ सकते हैं। इस आधार पर लगभग 2,000 पद या उससे अधिक की भर्ती की संभावना को फिलहाल मानकर चल सकते हैं। हालांकि, यदि सरकार अतिरिक्त पद स्वीकृत करती है तो संख्या इससे काफी ज्यादा भी हो सकती है। ✅ सबसे महत्वपूर्ण बात: UPSI की नई भर्ती चुनाव से पहले आने की पूरी संभावना है। अभी पदों की अंतिम संख्या को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। जैसे ही भर्ती बोर्ड/सरकार की ओर से आधिकारिक अपडेट आएगा, संख्या स्पष्ट हो जाएगी। UPSI Aspirants के लिए तैयारी जारी रखें — मौका आने वाला है। 🔥

❤138😭65👍3
August 25, 2026 9.7K