🕊𝆺𝅥⃝ 📚𝐀𝐋𝐋 𝐄𝐗𝐀𝐌 𝐐𝐔𝐈𝐙 𝐂𝐇𝐀𝐍𝐍𝐄𝐋🕊𝆺𝅥⃝📚💥: post #25528 — TG.ME

🚨केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने UDISE+ 2025-26 रिपोर्ट जारी की ।

शिक्षा मंत्रालय ने यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (UDISE+) रिपोर्ट 2025–26 जारी की है ।
देश में शिक्षकों की संख्या लगभग 1.03 करोड़ पहुंच गई है, जो वर्ष 2022-23 की तुलना में 8.3% की वृद्धि दर्शाती है।
छात्र-शिक्षक अनुपात - 24:1 है (अर्थात 24 छात्रों पर 1 शिक्षक)
ड्रॉपआउट दर में गिरावट -प्रारंभिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की दर 2024-25 के 2.3% से घटकर 2025-26 में 1.8% हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार शिक्षण क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी 54.9% हो गई है।
इसके साथ ही 99.5% स्कूलों में सुरक्षित पेयजल और 98.5% स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।
सकल नामांकन स्तर अनुपात (GER)– माध्यमिक स्तर पर यह पिछले वर्ष के 68.5% से बढ़कर 71.7% हो गया।
माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है, जिसका प्रमुख कारण विद्यालयों की सीमित उपलब्धता तथा सामाजिक-आर्थिक बाधाएँ हैं।
July 10, 2026 327