अजय कृष्ण को दिया अतिरिक्त कार्यभार
मेरठ। सीसीएसयू में करीब दो माह से रिक्त चल रहे रजिस्ट्रार के पद पर परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को ही अतिरिक्त कार्यभार दे दिया है।
अजय कृष्ण यादव ने भी कैंपस में लगभग दो महीने पहले ही बतौर परीक्षा नियंत्रक पदभार ग्रहण किया था, लेकिन तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ.अनिल यादव के ट्रांसफर के बाद अजय कृष्ण को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी देने के बजाय डीएसडब्ल्यू प्रो.भूपेंद्र सिंह को कार्यवाहक रजिस्ट्रार बनाया गया। अजय कृष्ण को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया।
August 30, 2026 1.5K