छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मौका, 29 से होगा भुगतान प्रयागराज।… — 𝗖𝗖𝗦𝗨 𝗡𝗲𝘄𝘀 & 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲𝘀 (चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ) — TG.ME

छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को मौका, 29 से होगा भुगतान

प्रयागराज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में आवेदन करने के बावजूद छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शासन ने सभी वर्गों के ऐसे पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान कराने के लिए मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने और आवेदन में सुधार की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों को एक से सात सितंबर तक मास्टर डाटा तैयार करना होगा। विश्वविद्यालय या कॉलेज की ओर से फीस आदि का सत्यापन दो से आठ सितंबर तक किया जाएगा, जबकि रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया तीन से 10 सितंबर तक पूरी करनी होगी। त्रुटिपूर्ण आवेदन में छात्र-छात्राएं 16 से 18 सितंबर तक सुधार कर सकेंगे।
August 30, 2026 1.5K