अति आवश्यक प्रार्थना निवेदन हाउस चर्च से संबंधित महत्वपूर्ण केस की… — 💒 महिमा का घर 💒 // हिंदी बाइबल अध्ययन // मसीही सताव न्यूज // — TG.ME

🙏 अति आवश्यक प्रार्थना निवेदन हाउस चर्च से संबंधित महत्वपूर्ण केस की सुनवाई दिनांक 03 सितंबर 2026 को माननीय उच्च न्यायालय में होनी है। अतः सभी पास्टरों, सेवकों एवं मसीही साथियों से विनम्र निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण विषय को अपनी व्यक्तिगत प्रार्थनाओं में विशेष रूप से स्मरण रखें। आइए, हम सभी एक मन और एक विश्वास के साथ प्रार्थना करें, ताकि माननीय न्यायालय में होने वाली सुनवाई में परमेश्वर की इच्छा पूरी हो और सत्य, न्याय एवं उचित निर्णय का मार्ग बने। कृपया 03 सितंबर 2026 की सुनवाई को विशेष रूप से अपनी प्रार्थना में स्मरण रखें। 🙏 प्रार्थना ही हमारी शक्ति है। परमेश्वर अपनी सामर्थ्य से मार्ग बनाए। आमीन।

September 2, 2026 21