SUZLON :-कंपनी ने FY26 में 16,679 करोड़ रुपये की कंसोलिडेटेड कमाई… — Market Yatra Official ™ — TG.ME

SUZLON :-कंपनी ने FY26 में 16,679 करोड़ रुपये की कंसोलिडेटेड कमाई दर्ज की। कंपनी का EBITDA 3,022 करोड़ रुपये रहा।🟢

POWER GRID:- कंपनी ने गुजरात में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी को TBCB के तहत सफल बोलीदाता चुना गया।🟢

LENSKART:- सूत्रों के मुताबिक करीब 2,900 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हो सकती है। यह डील पिछले बंद भाव से करीब 4% के डिस्काउंट पर होने की संभावना है।🔴

GHCL:- कंपनी को NGT से राहत मिली है। ट्रिब्यूनल ने गुजरात के ग्रीनफील्ड सोडा ऐश प्रोजेक्ट की पर्यावरण और वन मंजूरियों को चुनौती देने वाली तीनों अपीलें खारिज कर दीं।🟢

BANK OF BARODA:- बैंक ने 5 साल की अवधि वाले सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड के जरिए 40 करोड़ डॉलर जुटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली।🟢

PNB:- बैंक ने भारतीय सेना के साथ एक्सक्लूसिव MoU किया है। इसके तहत सेना के अधिकारियों के लिए LUXURA Metal Credit Card और JCO व अन्य रैंक के जवानों के लिए Parakram Credit Card लॉन्च किया जाएगा।🟢

JSW CEMENT:-कंपनी को 81.03 करोड़ रुपये का GST डिमांड शो-कॉज नोटिस मिला है। यह नोटिस FY21 से FY23 की अवधि से जुड़ा है।🔴

NATCO PHARMA:- कंपनी की हैदराबाद यूनिट का USFDA ने निरीक्षण किया। निरीक्षण पूरा होने के बाद कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया गया, जिसमें चार ऑब्जरवेशन दर्ज हैं।🔴

AXIS BANK:- बैंक को 30 करोड़ डॉलर के सीनियर नोट्स की लिस्टिंग के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई।🟢

NTPC GREEN ENERGY:- कंपनी की सहायक कंपनी ने SECI की बोली में 500 मेगावाट क्षमता हासिल की। यह क्षमता 6 रुपये प्रति यूनिट की दर पर मिली है।🟢
❤‍🔥1❤1👍1🎉1
August 24, 2026 384 14