मॉरीशस में पहला आयुर्वेद इनफॉर्मेशन सेंटर शुरू हुआ 20 सितंबर को… — LEHAR CLASSES OFFICIAL — TG.ME

✅मॉरीशस में पहला आयुर्वेद इनफॉर्मेशन सेंटर शुरू हुआ

20 सितंबर को मॉरीशस में 'आयुर्वेद इनफॉर्मेशन सेंटर' का भव्य उद्घाटन किया हुआ। ये सेंटर लोगों को प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी देगा। इसका उद्घाटन भारत के आयुष इनफॉर्मेशन सेल, भारतीय हाई कमीशन के ‘आयुर्वेद को जानिए’ कैंपेन के तहत किया गया है।

इस कार्यक्रम में मॉरीशस के एजुकेशन मिनिस्टर, साइंस एंड रिसर्च मिनिस्टर डॉ. कविराज शर्मा और भारत के मॉरीशस में उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव शामिल हुए।

इस आयुर्वेद सेंटर का उद्देश्य आयुर्वेद की शिक्षा, जागरूकता और शोध को बढ़ावा देना और भारत-मॉरीशस सहयोग को मजबूत करना है। मॉरीशस यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद चेयर भी अप्रैल 2026 से स्थापित की गई थी।

ये आयुर्वेद, आधुनिक स्वास्थ्य विज्ञान और तकनीक के बीच एकेडमिक और रिसर्च को बढ़ावा दे रहा है। 23 सितंबर आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा और इसका थीम ‘बेहतर कल के लिए आयुर्वेद’ है। मॉरीशस में भारतीय मूल की बड़ी आबादी रहती है और दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं
September 27, 2026 667 1