Subject: सुझावः फायर ऑपरेटर पद के मसौदा भर्ती नियमों (Draft RRs) में संशोधन हेतु - फाइल संख्या F.2(7)/RRs/2026/S-IV महोदय/महोदया, मैं दिल्ली फायर सर्विस में 'फायर ऑपरेटर' के पदों के लिए हाल ही में प्रकाशित मसौदा भर्ती नियमों (Draft Recruitment Rules) के संबंध में फाइल संख्या F.2(7)/RRs/2026/S-IV के अंतर्गत अपना महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव प्रस्तुत करना चाहता हूँ। मसौदे के अवलोकन से ज्ञात होता है कि इसमें न्यूनतम आयु 18 वर्ष प्रस्तावित की गई है, जबकि शैक्षणिक तकनीकी योग्यता के अंतर्गत 'हैवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस' अनिवार्य है। इस बिंदु पर भर्ती नियमों में एक स्पष्ट कानूनी विरोधाभास है। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रावधानों के अनुसार धारा 4 (Section 4) हैवी मोटर व्हीकल चलाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। मैं आपको दिल्ली अग्निशमन सेवा के आर.आर. के बारे में सूचित करना चाहता हूँ। पिछली रिक्ति 2022 में प्रकाशित होनी थी जिसे वापस ले लिया गया था और 2019 में अंतिम रिक्ति पद भरने के बाद से 7 साल बीत चुके हैं। लेकिन कोई भी भर्ती दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के द्वारा नही करवाई गयी है। वर्ष 2020 में कोरोना नामक त्रासदी के कारण केंद्र सरकार ने विभिन्न भर्तियों में आयु में छूट दी है। दिल्ली अग्निकांड के बाद आने वाली यह रिक्ति भी उस त्रासदी के बाद पहली रिक्ति है। महोदय, HMV लाइसेंस जारी करने के लिए आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष होती है, इसलिए सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18-27 वर्ष के बजाय 21-30 वर्ष कर दी जानी चाहिए और इसी प्रकार अन्य वर्गों के लिए भी। एक अन्य सुझाव:- मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया भर्ती के सिलेबस में ड्राइविंग और फायर से संबंधित विषयों को भी शामिल किया जाए। वर्तमान व्यवस्था में कई ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर देते हैं जो केवल नौकरी पाने के उद्देश्य से आते हैं। बाद में जब उन्हें SSC CGL, SSC CPO या अन्य बड़ी नौकरियों में चयन मिल जाता है, तो वे यह नौकरी छोड़ देते हैं। इससे विभाग को बार-बार नए लोगों की भर्ती करनी पड़ती है और योग्य उम्मीदवारों को अवसर मिलने में भी कठिनाई होती है। यदि शुरुआत से ही ड्राइविंग सिलेबस शामिल कर दिया जाए, तो वही अभ्यर्थी आवेदन करेंगे जिनकी वास्तव में इस क्षेत्र में रुचि होगी और जो लंबे समय तक विभाग में कार्य करना चाहेंगे। इससे विभाग को भी प्रशिक्षित और समर्पित फायर ऑपरेटर एवं ड्राइवर मिलेंगे तथा बार-बार कर्मचारियों की कमी की समस्या नहीं होगी। अतः आपसे अनुरोध है कि भर्ती प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ड्राइविंग से संबंधित सिलेबस को अनिवार्य रूप से शामिल करने पर विचार करें। आशा है कि विभाग जनहित एवं प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए मेरे इस सुझाव पर सकारात्मक विचार करेगा। सादर नाम:- पता:- मोबाइल नंबर:- ईमेल आईडी:-
Subject: सुझावः फायर ऑपरेटर पद के मसौदा भर्ती नियमों (Draft RRs) में… — LAST EXAM — TG.ME
August 4, 2026 8.6K 4