RAS की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए Prelims और Mains दोनों परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई ये पुस्तक प्रेस में भेजी जा चुकी है। ये पुस्तक क्यों ? 1. संविधान के अनुच्छेदों की क़ानूनी भाषा की क्लिष्टता के कारण इसे समझना स्टूडेंट्स के लिए आसान नहीं होता। इस पुस्तक में इस समस्या का निराकरण इस सीमा तक किया गया है कि बिना किसी पूर्व ज्ञान और अतिरिक्त सहायता के भी कंटेंट बहुत आसानी से समझ आ जाएगा। 2. निरंतरता और क्रमबद्धता इस पुस्तक की सबसे ख़ास बात है। किसी चैप्टर को शुरू करने के बाद आप कहानी के पाठक की तरह ख़ुद को आगे बढ़ता हुआ पाएंगे। इस विशेषता के कारण इस कंटेंट में आपकी रुचि बनी रहेगी। 3. सामान्यतः किसी चैप्टर के शुरुआती हिस्से को पढ़े बिना आगे वाला हिस्सा समझ नहीं आता। हमने इस पुस्तक में इस बात को विशेष रूप से ध्यान में रखकर इसे तैयार किया है कि आप कहीं से भी पढ़ना शुरू करेंगे तो वहीं से आप कंटेंट को आगे समझना शुरू कर देंगे। 4. कट पेस्ट के इस दौर में ये पुस्तक आपको अपनी भाषाई मौलिकता से रूबरू करवाएगी। 5. इस पुस्तक में RAS Mains को ध्यान में रखते हुए विश्लेषणात्मक और व्याख्यात्मक एप्रोच से कंटेंट को प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक को हमने अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की है लेकिन परफेक्ट कुछ भी नहीं होता और सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। अतः इस पुस्तक के कंटेंट या प्रस्तुतीकरण के संबंध में किसी भी प्रकार के सुधार हेतु आपके सुझावों का सदैव स्वागत रहेगा। यूनुस ख़ान असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान https://t.me/yunuskhansir
TelegramYunus Khan OfficialAssistant Professor in Political Science
18
2