राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। 🔰 इस कार्यक्रम में प्रत्येक पुरस्कार विजेता के द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को दर्शाने वाले लघु वृत्तचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। 🔰 शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग एक कड़ी, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन करता है। ✅ राजस्थान से दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए किया गया :- डॉ. दिव्येन्दु सेन - महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल पच पहाड़ (झालावाड़) डॉ. वर्तिका गुलाटी - राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय तुमली का बास चाकसू ,जयपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में स्थित… — Kalam Academy's Notes — TG.ME
August 22, 2026 2.3K 7