चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799) एक बार पुनः अधिकार क्षेत्र और… — JOB ALERT (Study) — TG.ME

चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध (1799) एक बार पुनः अधिकार क्षेत्र और अंग्रेज़ों की बढती राजनीतिक लालसा के कारण टीपू और अंग्रेज़ों के बीच युद्ध (चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध) लड़ा गया। इस युद्ध के समय टीपू ने अंग्रेज़ों से मुकाबले हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग लेने के कई प्रयास किये। उसने इसी संबंध में नेपोलियन से भी पत्र व्यवहार किया। 4 मई, 1799 को टीपू अंग्रेज़ों की संयुक्त सेना से बहादुरी के साथय लड़ते हुए युद्ध में मारा गया। अंग्रेज़ों ने श्रीरंगपट्टनम पर अधिकार कर लिया। अंग्रेज़ों ने मैसूर पर नियंत्रण स्थापित करके पुराने वाडयार वंश के अल्पायु शासक कृष्णराज द्वितीय को सत्ता सौंपकर उससे सहायक संधि कर ली।

❤2
August 30, 2026 1.3K