पूर्वी हिमालय में संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि ग्लॉ लेक… — Geography (भूगोल) — TG.ME

पूर्वी हिमालय में संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि ग्लॉ लेक (Glaw Lake) को अरुणाचल प्रदेश का पहला रामसर स्थल (भारत का 101वाँ) घोषित किया गया है। यह मान्यता इसकी असाधारण पारिस्थितिक महत्ता को दर्शाती है और आर्द्रभूमियों, जैव विविधता तथा जल सुरक्षा के संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है। कामलांग टाइगर रिज़र्व एवं वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित यह स्वच्छ मीठे पानी की झील समृद्ध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं का प्राकृतिक आवास है। यह संरक्षण, जलवायु अनुकूलन (Climate Resilience) और सतत आजीविका (Sustainable Livelihoods) की दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है।

August 11, 2026 1.1K