० ओजोन परत (Ozone Layer) :- • ओजोन परत समतापमंडल (Stratosphere) में… — Geography (भूगोल) — TG.ME

० ओजोन परत (Ozone Layer) :- • ओजोन परत समतापमंडल (Stratosphere) में स्थित ओजोन (O₃) गैस की एक परत है। • ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। • ओजोन परत मुख्यतः 15 से 35 किमी की ऊँचाई पर पाई जाती है। • ओजोन का रासायनिक सूत्र O₃ है। • ओजोन का निर्माण सूर्य की पराबैंगनी किरणों की उपस्थिति में ऑक्सीजन (O₂) से होता है। • समतापमंडल की ओजोन लाभदायक, जबकि क्षोभमंडल (Troposphere) की ओजोन हानिकारक प्रदूषक मानी जाती है। • ओजोन क्षय (Ozone Depletion) से आशय ओजोन परत की मोटाई में कमी से है। • ओजोन क्षय का प्रमुख कारण क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), हैलॉन, कार्बन टेट्राक्लोराइड एवं मिथाइल क्लोरोफॉर्म जैसी गैसें हैं। • CFCs का उपयोग रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, एयरोसोल स्प्रे एवं फोम उद्योग में किया जाता था। • ओजोन परत के क्षय से त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद, प्रतिरक्षा तंत्र की कमजोरी तथा फसलों एवं समुद्री जीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। • अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र (Ozone Hole) सबसे अधिक विकसित होता है। • ओजोन परत के संरक्षण हेतु मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (1987) अपनाया गया। • मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का उद्देश्य ओजोन-क्षयकारी पदार्थों (ODS) के उत्पादन एवं उपयोग को समाप्त करना है। • 16 सितंबर को प्रत्येक वर्ष विश्व ओजोन दिवस (World Ozone Day) मनाया जाता है। • भारत मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का हस्ताक्षरकर्ता देश है। • ओजोन परत का संरक्षण जलवायु एवं जैव विविधता की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। ० क्विक रिवीजन :- • ओजोन का सूत्र → O₃ • ओजोन परत का स्थान → समतापमंडल (15–35 किमी) • सबसे अधिक ओजोन छिद्र → अंटार्कटिका • ओजोन क्षय का प्रमुख कारण → CFCs • ओजोन संरक्षण संधि → मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (1987) • विश्व ओजोन दिवस → 16 सितंबर • समतापमंडल की ओजोन → लाभदायक • क्षोभमंडल की ओजोन → हानिकारक प्रदूषक #Prelims #PCS2026 #PYQFacts #PrelimsModeActivated

July 12, 2026 699