📱 देसी मोबाइल ब्रांड्स को मिलेगा ₹62,500 करोड़ का बूस्टर!
सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए Mobile Phone Manufacturing Scheme (MPMS) शुरू की है। इसका बजट ₹62,500 करोड़ है और योजना FY27 से FY31 तक चलेगी।
खास बात ये है कि सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांड्स को ग्लोबल मार्केट में बढ़ाने पर भी फोकस करेगी। देसी ब्रांड्स को 5% तक इंसेंटिव मिलेगा। घरेलू कंपोनेंट्स की खरीद और भारतीय डिजाइन-R&D पर अतिरिक्त इंसेंटिव का भी प्रावधान है।
सरकार को उम्मीद है कि 5 साल में करीब ₹39 लाख करोड़ का मोबाइल उत्पादन और ₹15 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हो सकता है। करीब 60 हजार प्रत्यक्ष नौकरियां भी बनने का अनुमान है।
भारत में अभी करीब 99.2% इस्तेमाल होने वाले मोबाइल देश में ही बनते हैं। अब लक्ष्य सिर्फ मोबाइल बनाना नहीं, बल्कि देसी ब्रांड्स को दुनिया में पहुंचाना है।
8August 22, 2026 3.2K