एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय दल को नई दिल्ली में भव्य विदाई
एशियाई खेल 2026 के लिए 503 सदस्यीय भारतीय दल को नई दिल्ली में 8 Sep 2026 को भव्य विदाई दी गई।
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों से दबाव को प्रदर्शन में बदलने का आह्वान किया।
503 सदस्यीय दल में 300 से अधिक खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
डॉ. मांडविया ने कहा कि खिलाड़ी की सफलता राष्ट्र की सफलता होती है और उन्हें देश का गौरव बढ़ाने का विश्वास है।
उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतिद्वंद्वियों को अवसर के रूप में देखने और अवसरों को उपलब्धियों में बदलने की अपील की। ...
Source: PIB 08 SEP 2026
#AsianGames2026 #AichiNagoya2026 #TeamIndia #SAI #Cheer4Bharat

3September 9, 2026 611