जरूर पढ़िए और सार्थक लगे तो शेयर कीजिए
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न में बदलाव की चर्चा कल से आग की तरह सब तरफ फैली हुई है। छात्रों का भी इस मुद्दे पर विभाजन हो चुका है।
एक वर्ग जो खासकर PCS की तैयारी करता है उनका कहना है कि संभावित परिवर्तन से उनको कोई फर्क नही पड़ता है, क्योंकि वो पहले से ही उसके लिए तैयारी कर रहे हैं।
दूसरा वर्ग जो ख़ासकर एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी करता है और ज्यादातर हिंदी माध्यम में तैयारी करता है, उनके लिए ये तथाकथित नया पैटर्न एक कुठाराघात है। क्योकिं अब RO ARO मुख्य परीक्षा में GS लिखित होने पर अंग्रेजी माध्यम हावी हो जाएगा और कॉपी चेकिंग में असमानता तथा कोई निर्धारित मानक न होने से भाग्य / नियति हावी हो जाएगी। जो pcs के अभ्यर्थियों ने काफी झेल रखा है
आखिर पाठ्यक्रम और पैटर्न में बदलाव क्यों??
ये वो प्रश्न है जिसका कोई तार्किक और औचित्यपरक उत्तर आयोग कभी नही देगा। समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा के वर्तमान पाठ्यक्रम और पैटर्न में कोई खामी नही है तो इसको PCS के समकक्ष लाने का औचित्यहीन प्रयास क्यों किया जा रहा है, सबकी समझ से बाहर है।
भले ही इस परिवर्तन की पुष्टि नही हुई है लेकिन सब तरफ से संकेत तो यही मिल हैं, कल वायरल किये गए फ़ोटो में भी इसकी एक झलक थी, कुछ लोग तो ये घोषणा भी कर चुके हैं कि पाठ्यक्रम बदल चुका है बस औपचारिक घोषणा होना शेष है।
अभी आप क्या कर सकते हैं?
अगर आप इस संभावित नए पैटर्न के विरोध में हैं तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज भी करवाइये।
माननीय मुख्यमंत्री जी और आयोग को पत्र लिखकर स्पीड पोस्ट से भेजिए, ईमेल कीजिए। ट्विटर के माध्यम से निवेदन कीजिए कि पाठ्यक्रम और पैटर्न में बदलाव आपकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर देगा।
आंदोलन वहाँ सफल होतें हैं जहाँ पर सब लोग प्रभावित हों और सबका निर्विवाद एकजुट समर्थन हों। इस मुद्दे पर पहले ही मत विभाजित है, आधे लोगों को इससे फर्क ही नही पड़ता उल्टा हो सकता है कि वो इस बदलाव का स्वागत भी करें।।
इसलिए नेता न ढूंढिए खुद से प्रयास कीजिए, पहले से प्रयास करेंगे तो शायद कोई सुन भी लें बाद में बहुत बड़ा प्रयास भी सार्थक हो इसकी कोई गारंटी नहीं है।
हर समस्या के तीन ही समाधान है।
1 जस का तस स्वीकार कर लो।
2 स्वीकार नहीं कर सकते तो बदलने का प्रयास करो।
3 बदलने का माद्दा नही तो छोड़ दो, पलायन कर जाओ।
🔥🔥🔥🔥🔥

15
3September 9, 2026 1.5K 2