UPTET रिजल्ट जारी लिंक 👇
लिंक https://www.upessc.net/upessctetresults/login.aspx
UPTET 2026 का परिणाम जारी... प्राथमिक स्तर पर 80.07% अभ्यर्थी सफल
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम बुधवार, 26 अगस्त को जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. यूपीटेट 2026 की लिखित परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में, जबकि 4 जुलाई को एक पाली में आयोजित की गई थी. परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर कराई गई. परीक्षा के लिए कुल 19,94,661 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए परीक्षा पांच पालियों में संपन्न कराई गई.

August 26, 2026 3.1K 11