एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने स्वर्ण पदक जीता… — PCS Current Affairs One : UPSC/PCS/UPPCS/RO/ARO/LOWER PCS/BEO/ SSC/Lekhpal/UPSSSC/PET/RRB/BANK/ALL Exam — TG.ME

🏅एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने स्वर्ण पदक जीता


🏆भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता है।
🏅यह आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है।

🏆वहीं साईखोम मीराबाई चानू ने आइची-नागोया (जापान) में आयोजित एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में 198 किलोग्राम (87kg स्नैच + 111kg क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर ऐतिहासिक रजत पदक जीता है ।
✅यह 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी के पदक जीतने के बाद से एशियाई खेलों के भारोत्तोलन में भारत का पहला पदक है।
✅प्रसिद्ध भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) मीराबाई चानू भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से हैं।

👉20वें एशियाई खेल 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक हो रहा है।
✅इन खेलों का शुभंकर - होनोहोन (HONOHON) / अर्थ -लौ -ज्वाला (Flame) है।
🇮🇳उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक (Flag-bearer) मनु भाकर (निशानेबाज) और पवन सहरावत (कबड्डी खिलाड़ी) थे।

#CurrentAffairsFacts
Join 🔜@Current_Affairs_One
September 24, 2026 130 3