EO/RO Part-B रणनीति EO-RO की भर्ती में सबसे इंपॉर्टेंट भाग-ब है।… — Cosmos Current Affairs™ — TG.ME

EO/RO Part-B रणनीति EO-RO की भर्ती में सबसे इंपॉर्टेंट भाग-ब है। इसमें आप यदि अच्छे से कंटेंट को तैयार करते हो तो आपका स्कोर 38+ हो सकता है क्योंकि इसमें कम एवं निश्चित कंटेंट है। अब आते हैं कि इस Part-B को किस तरह से तैयार किया जा सकता है- 1. राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की लगभग 330 धाराएँ जो पाठ्यक्रम में दे रखी है, आपको याद करनी है। यह इसलिए आवश्यक है क्योंकि 4-5 क्वेश्चन सीधे धाराओं से संबंधित पूछे जाते हैं। 2. अब 330 धाराएँ कैसे याद करे?? इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि इन 330 धाराओं को एक साथ लिख ले और दैनिक रूप से 5 मिनट के लिए रिवीजन करें। इससे होगा यह कि आपको 330 धाराएँ याद हो जाएगी और इसके प्रावधान आपको आसानी से याद होना शुरू हो जाएंगे। शुरुआत में थोड़ा कठिन लगेगा लेकिन कुछ दिनों के बाद यह बहुत इजी हो जाएगा। 3. चलों, हम 330 धाराएँ तो याद कर लेंगे लेकिन आप तो यह बताओ कि इनकी उपधाराएँ याद करनी है या नहीं? तो इसका जवाब है- बिल्कुल नहीं,, क्योंकि आप यदि उपधाराएँ याद करने लगे तो एक हजार से ज्यादा धाराएँ हो जाएगी जो याद करना थोड़ा-सा असंभव है और न ही एग्जाम में पूछी जाएगी। उदाहरण के लिए- राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 9 में दो उपधाराएँ धारा 9(1) व धारा 9(2) है। इसमें आपको यह याद नहीं करना है कि धारा 9 (1) में क्या प्रावधान है और धारा 9 (2) में क्या प्रावधान है? इसकी बजाय आपको यह याद करना है👇 धारा 9 (वार्डों में विभाजन) - इस अधिनियम की धारा 6 के अधीन नगरपालिका के स्थानों की कुल संख्या के बराबर वार्डों में विभाजित किया जाएगा। वाडों का प्रतिनिधित्व उनकी जनसंख्या के अनुपात में होगा। इसका सारांश यह है कि आपको सबक्लोज याद नहीं करने है। अगला भाग - जल्द 👍

❤79👍20🤩4👏2😱2
August 24, 2026 16.5K 42