Job News College Update: post #437 — TG.ME

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक सत्र 2018-21, 2019-22 और सत्र 2020-23 का परीक्षा परिणाम नवनिर्मित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अभी तक सत्र 2018-21 और 2019-22 का डाटा अधिकांश महाविद्यालयों का अपलोड कर दिया गया है, लेकिन कुछ महाविद्यालयों का डाटा अपलोड करना बाकी है। शेष महाविद्यालयों का डाटा 31 जनवरी 2025 तक पूर्ण रूप से अपलोड कर दिया जाएगा। यदि आपके महाविद्यालय का डाटा अभी तक अपलोड नहीं किया गया है, तो आपको डाटा अपलोड होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।

सभी छात्राओं से अनुरोध है कि वे अपने आधार संख्या को अपने बैंक खाते से DBT के लिए सीडेड करवाएं और सुनिश्चित करें कि बैंक द्वारा आधार के साथ सही अकाउंट सीड किया गया है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलेगी।¹
January 19, 2025 576