रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों के साथ कोषालय और बैंक भी बंद रहेंगे।
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत राज्य के सभी कोषालयों एवं बैंकों के लिए भी अवकाश घोषित किया गया है।
2August 20, 2026 3K 5