फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की होगी त्वरित जांच ::
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की त्वरित जांच के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड बनाया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की महानदी भवन मंत्रालय में हुई संयुक्त बैठक में 186 प्रकरणों की जांच, मेडिकल परीक्षण और समयबद्ध रिपोर्ट तैयार करने के निर्देशों पर चर्चा की गई।
साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और UDID कार्ड समय पर उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष मेडिकल बोर्ड एवं जांच शिविर आयोजित करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
5August 20, 2026 3.2K 3