1877 में रायपुर आये थे 14 साल के नरेंद्र स्वामी विवेकानंद के पिता… — CGPSC HACKS — TG.ME

📍 1877 में रायपुर आये थे 14 साल के नरेंद्र स्वामी विवेकानंद के पिता विश्वनाथ दत्त वकालत के सिलसिले में रायपुर में आये थे। 📌 उनके यहां रहने के दौरान 1877 में 14 साल के नरेंद्र नाथ दत्त, जो बाद में स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए, रायपुर आये थे। उनके साथ उनकी मां भुवनेश्वरी देवी, उनके छोटे भाई महेंद्र नाथ दत्त और बहन जोगेंद्र बाला भी थीं. 📍 वे कोलकाता से नागपुर पहुंचे, जहां से उनका परिवार बैलगाड़ी से लंबी यात्रा कर रायपुर पहुंचा था। 📍 विश्वनाथ दत्त का परिवार इसी डे-भवन नाम की इमारत में 1879 तक रहा। बाद में यह परिवार वापस कोलकाता चला गया।

❤24🔥5
July 15, 2026 6.3K 2 27