मुख्य परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद अक्सर सुनने को मिलता है- "बिना… — CGPSC HACKS — TG.ME

मुख्य परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद अक्सर सुनने को मिलता है- "बिना पढ़े भी आते, तो इतना ही लिख लेते" लेकिन आज के CGPSC pre ,Mainsका पैटर्न अब वैसा नहीं रहा। केवल वही निकलेगा जो साल भर पढ़ेगा। अब प्रश्न केवल सामान्य जानकारी नहीं पूछते, बल्कि समझ, विश्लेषण, समसामयिक घटनाओं की पकड़ और उत्तर लेखन की गुणवत्ता की परीक्षा लेते हैं। जो अभ्यर्थी पूरे साल लगातार पढ़ते हैं, नोट्स बनाते हैं, करंट अफेयर्स से जुड़े रहते हैं और उत्तर लेखन का अभ्यास करते हैं, वही परीक्षा हॉल में अंतर पैदा करते हैं। परीक्षा के बाद सबको अपना पेपर अच्छा या सामान्य लग सकता है, लेकिन असली अंतर मूल्यांकन में दिखता है। इसलिए किसी की परीक्षा के बाद की राय से अपनी तैयारी का मूल्यांकन मत कीजिए। CGPSC Mains अब निरंतर और गंभीर तैयारी करने वालों की परीक्षा बन चुकी है।

👌46👍24💯21❤15🔥4
July 10, 2026 6.3K 2 26