दर के साथ विशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने… — Loot Offers — TG.ME

दर के साथ विशाखापट्टनम के सिंहाचलम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पारंपरिक पूजा और कपसंभम अनुष्ठान किया। हाल ही में अयोध्या और वृंदावन में भी दर्शन कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे ऐसेस टेस्ट में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज में दो शून्य की बढ़त बनाई। 65 रन का लक्ष्य टीम ने आसानी से हासिल किया। मिचल स्टार्क ने मैच में आठ विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। इंडिगो ने अब तक 610 करोड़ रिफंड किया। 3000 से ज्यादा बैगेज लौटाए और 10,650 उड़ाने फिर से शुरू की हैं। फिर भी रविवार को 650 फ्लाइट्स रद्द हुई। डीजीसीए ने फ्लाइट संचालन ठीक करने तक फ्रीक्वेंसी सीमित की। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में एक कॉलेज छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। नाबालिग युवक के कथित उत्पीड़न व धमकी के कारण छात्रा 90% जल गई। युवक गिरफ्तार परिवार ने न्याय व सुरक्षा की मांग की है। फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उदयपुर के व्यापारी से 30 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। व्यापारी की पत्नी की बायोपिक के नाम पर रकम लेने का आरोप। विक्रम भट्ट ने 30 करोड़ धोखाधड़ी केस पर कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। मामला मीडिया से पता चला और उनके पास सबूत मौजूद है। कंगना रनोट पर वाराणसी में चाट की प्लेट सड़क पर फेंकने का आरोप लगा। आलोचना के बाद उन्होंने फोटो जारी कर कहा कि प्लेट डस्टबिन में डाली थी। मीडिया पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया। लोकसभा में राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025 पेश किया गया। जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को ऑफिस समय के बाद कॉली मेल का जवाब देने से छूट देना है। नियम तोड़ने पर कंपनी पर जुर्माना लगेगा। गुरुग्राम मॉडल दिव्या पाहूजा मर्डर केस में बड़ा मोड़। मां बहन ने आरोपी अभिजीत पर लगाए आरोप वापस लिए। गवाह भी पलटे। कोर्ट में दावा सीसीटीवी फुटेज होटल का नहीं। शक गैंगस्टर संदीप गाडोली के परिवार पर। गोवा के अरपोरा में नाइट क्लब बर् बाय रोमियो लेन में आग से 25 लोगों की मौत, छह घायल, संकरी एंट्री से बचाव में देरी, क्लब पर अवैध निर्माण के आरोप, मैनेजर गिरफ्तार, जांच जारी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र की कश्मीर नीति फेल है। शिक्षित युवा सुसाइड बमबर बन रहे। हम पाकिस्तान नहीं चाहते। बस इज्जत और अधिकार चाहिए। दिल्ली ब्लास्ट को भी कश्मीर मुद्दे से जोड़ा। जापान ने आरोप लगाया कि चीनी जे 15 फाइटर जेट्स ने ओकिनावा के पास उसके F15 विमानों पर फायर कंट्रोल रडार लॉक किया। चीन ने आरोप नकारे और जापान की घुसपैठ को जिम्मेदार बताया। पाकिस्तान ने जयशंकर के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उसकी सेना राष्ट्रीय सुरक्षा का मजबूत स्तंभ है। साथ ही अरुणाचल पर चीन के दावे का समर्थन दोहराया। यह थी आज की बड़ी खबरें। आप देख रहे थे भारत न्यूज़ 25 कल फिर मिलेंगे जुड़े रहिए सच के साथ अगर वीडियो उपयोगी लगा हो तो लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें

December 10, 2025 14