गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने आईसीजीएस अजीत को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा… — 𝗔𝗦𝗛𝗨 𝗚𝗞 𝗧𝗥𝗜𝗖𝗞 — TG.ME

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने आईसीजीएस अजीत को भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा

रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने भारतीय तटरक्षक बल को अत्याधुनिक तेज गश्ती पोत (एफपीवी) आईसीजीएस अजीत (यार्ड 1277)—औपचारिक रूप से सौंपकर स्वदेशी जहाज निर्माण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

65 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित आईसीजीएस अजीत भारत के घरेलू रक्षा पोत-निर्माण उद्योग की बढ़ती क्षमताओं और सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

51.43 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े इस पोत का भार विस्थापन 330 टन है और इसका ड्राफ्ट 2.5 मीटर है। यह दो समुद्री डीजल इंजनों से संचालित होता है, जो नियंत्रित पिच प्रोपेलर (सीपीपी) को घुमाते हैं
❤27🙏5
August 29, 2026 30.3K 6