UPPCS Mains में इस उदाहरण को आप ग्रामीण विकास, पंचायती राज, SDGs… — UPPCS Mains — TG.ME

UPPCS Mains में इस उदाहरण को आप ग्रामीण विकास, पंचायती राज, SDGs, स्थानीय शासन, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास जैसे अनेक प्रश्नों में case study / example / best practice के रूप में use कर सकते हैं।

Answer Writing में कैसे Use करें?
1. Introduction में Example के रूप में
यदि प्रश्न हो —
“स्थानीय स्वशासन ग्रामीण विकास में कैसे सहायक है?”
तो intro में लिख सकते हैं:
“भारत में ग्राम पंचायतें अब केवल प्रशासनिक इकाइयाँ नहीं बल्कि सतत विकास की वाहक बन रही हैं। इसका उदाहरण National Panchayat Awards 2025 में सम्मानित Mudradi ग्राम पंचायत है, जिसे ‘Poverty-Free & Enhanced Livelihoods Panchayat’ श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।”
2. Body में Case Study के रूप में
Heading: Successful Panchayat Models in India

Mudradi (Karnataka)
✈️गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका सृजन
✈️सामुदायिक भागीदारी
✈️स्थानीय संसाधनों का उपयोग

Chemmullapalli (Andhra Pradesh)
✈️पंचायत आधारित विकास मॉडल
✈️ग्रामीण रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा

Gyalshing Omchung (Sikkim)
✈️पर्वतीय क्षेत्रों में सतत ग्रामीण विकास
✈️पर्यावरण-अनुकूल पंचायत मॉडल

3. Conclusion में Use
“National Panchayat Awards 2025 यह दर्शाते हैं कि यदि ग्राम पंचायतों को संसाधन, अधिकार और भागीदारी आधारित शासन मिले, तो वे SDGs की प्राप्ति और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।”
👍10❤6👏1
June 2, 2026 11.6K 68