० UPPCS में बार-बार पूछे जाने वाले क्रम:- • 1919 — रॉलेट एक्ट → 18 मार्च 1919 को पारित; बिना मुकदमे के गिरफ्तारी एवं नजरबंदी का प्रावधान। • 13 अप्रैल 1919 — जलियांवाला बाग हत्याकांड → जनरल डायर द्वारा निहत्थी भीड़ पर गोली चलवाई गई। • 1920 — असहयोग आंदोलन → सितंबर 1920 में कलकत्ता विशेष अधिवेशन में स्वीकृति; दिसंबर 1920 में नागपुर अधिवेशन में अंतिम रूप। • 5 फरवरी 1922 — चौरी-चौरा कांड → गोरखपुर में हिंसक घटना; इसके बाद गांधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस लिया। • 1923 — स्वराज पार्टी → चित्तरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू द्वारा स्थापना। • 8 नवंबर 1927 — साइमन कमीशन की नियुक्ति → अध्यक्ष सर जॉन साइमन; आयोग में कोई भारतीय सदस्य नहीं था। • 1928 — नेहरू रिपोर्ट → मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तैयार। • दिसंबर 1929 — पूर्ण स्वराज्य → लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य को अपना लक्ष्य घोषित किया। • 26 जनवरी 1930 — स्वतंत्रता दिवस → पूर्ण स्वराज्य की घोषणा के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। • 12 मार्च–6 अप्रैल 1930 — दांडी मार्च → गांधीजी ने साबरमती आश्रम से दांडी तक मार्च कर नमक कानून तोड़ा। • 5 मार्च 1931 — गांधी-इरविन समझौता → गांधीजी और वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच समझौता। • 24 सितंबर 1932 — पूना समझौता → गांधीजी और डॉ. बी. आर. आंबेडकर के बीच समझौता। • 1935 — भारत शासन अधिनियम → प्रांतीय स्वायत्तता का प्रावधान; संघीय व्यवस्था का प्रस्ताव। • 8 अगस्त 1940 — अगस्त प्रस्ताव → वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो द्वारा प्रस्तुत। • 22 मार्च–11 अप्रैल 1942 — क्रिप्स • मिशन → सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में भारत आया। • 8 अगस्त 1942 — भारत छोड़ो आंदोलन → बंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा प्रस्ताव पारित; गांधीजी का नारा— “करो या मरो।” • 21 अक्टूबर 1943 — आजाद हिंद सरकार → सुभाष चंद्र बोस द्वारा सिंगापुर में स्थापना। • 24 मार्च 1946 — कैबिनेट मिशन → भारत में संवैधानिक समाधान के लिए ब्रिटिश सरकार का मिशन। • 3 जून 1947 — माउंटबेटन योजना → भारत के विभाजन एवं सत्ता हस्तांतरण की योजना घोषित। • 18 जुलाई 1947 — भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम → ब्रिटिश संसद द्वारा पारित। • 15 अगस्त 1947 — भारत स्वतंत्र → भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ। #Prelims #UPPCS ##PrelimsModeActivated_ThePCsHub@ThePCSHub1
० UPPCS में बार-बार पूछे जाने वाले क्रम:- • 1919 — रॉलेट एक्ट → 18… — The PCSHub — TG.ME
September 4, 2026 554 17